From the archive record
महावीर मन्दिर, पटना, बिहार, भारत में स्थित भगवान श्री हनुमान जी को समर्पित सबसे पवित्र हिंदू मन्दिरों में से एक है। यह देश के सर्वोत्तम और प्राचीन हनुमान मन्दिरों में से एक है। महावीर मन्दिर उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध मन्दिर है। मन्दिर में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। संकट मोचन की प्रतिमा भक्तों के दिल में एक विशेष स्थान रखती है। रामनवमी के पावन अवसर पर अनेक लोग इं। वर्तमान मन्दिर का जीर्णोद्धार 30 नवंबर से 4 मार्च 1985 के बीच हुआ है। मन्दिर का क्षेत्रफल 10 हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैला हुआ है। मन्दिर परिसर में आगंतुकों और भक्तों की सभी जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती है। मन्दिर परिसर में प्रवेश करने के पश्चात् बायीं तरफ एक चबूतरे पर सीढ़ियों की श्रृंखला है जो मन्दिर के मुख्य क्षेत्र जिसे गर्भगृह कहा जाता है की ओर जाती है, जहां भगवान हनुमान का गर्भ गृह है। इसके चारों ओर एक गलियारा है